Motion in a straight line | एक सीधी रेखा में गति
दूरी distance:-
किसी गतिमान वस्तु द्वारा तय किए गए पथ की वास्तविक लंबाई Actual length को दूरी कहते हैं।
दूरी एक अदिश राशि है। दूरी की विमा L होती है | दूरी का मात्रक मीटर है
विस्थापन Displacement:-
किसी वस्तु की प्रारंभिक व अंतिम बिंदु के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं
विस्थापन एक सदिश राशि vector है जिसमें की कोई दिशा direction है। विस्थापन की विमा L होती है | विस्थापन का मात्रक मीटर है
चाल Speed:-
किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को वस्तु की चाल कहते हैं, दूसरे शब्दों में दूरी परिवर्तन की समय दर को चाल कहते हैं।
speed = distance ÷ time
चाल का मात्रक m/s है
वेग Velocity:-
किसी वस्तु के प्रति एकांक समय में तय किए गए विस्थापन को वेग कहते हैं। वेग एक सदिश राशि है | वेग का मात्रक m/s है
औसत वेग Average velocity:-
कुल समय में तय किए गए कुल विस्थापन को वेग कहते हैं।
= | average velocity | |
= | displacement | |
= | change in time |
Comments